Home देश दुनिया मां ने नौ साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, कारण जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

मां ने नौ साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, कारण जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

by Jharokha
0 comment
  • उत्‍तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली आरोपी पांच बच्‍चों की मां, प्रेमी संग गिरफ्तार

नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) : यहां एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े की गला घोंट कर हत्‍या कर दी। बच्‍चे खता बस इतनी थी कि वह अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजन हालत में देख लिया था। यह घटना हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के निक्‍कूवाल की बताई जा रही है। पिता राम आसरा की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

14 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में राम आसरा ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा का रहने वाला है। नालागढ़ में वह करीब तीन साल से किराये के मकान में रह रहा है। उसके पांच बच्‍चे हैं। उसका नौ साल का बेटा 14 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गया। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो अपनी बुआ के घर गया है। पता करने पता मालूम हुआ कि वो अपनी बुआ के घर पहुंचा ही नहीं । इसके बाद उसने अन्‍य लोगों की सहायता से बेटे की तलाश शुरू की तो उसका शव खेतों में मिला।

दुपट्टे से गला घोंट खेत में फेंक दिया था शव

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि
उसके बेटे ने उसे और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर उन दोनों ने मिल कर बच्‍चे की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खेत में फेंक दिया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment