Home उत्तर प्रदेश रंगरलिया मनाते पकड़ा गया मनियर थाने का दीवान, एसपी ने किया सस्पेंड

रंगरलिया मनाते पकड़ा गया मनियर थाने का दीवान, एसपी ने किया सस्पेंड

by Jharokha
0 comments
रंगरलिया मनाते पकड़ा गया मनियर थाने का दीवान, एसपी ने किया सस्पेंड

 

बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दुकान में ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि जिससे पूरा महकमा शर्मसार हो गया है। यह घटना बलिया जिले के मनियर थाना की बताई जा रही है। आरोप है कि मनियर थाने का दीवान एक महिला के घर में घुसकर रंगरलिया मना रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि एचपी देवेंद्र नाथ आरोपी दीवान को सस्पेंड कर दिया है इस बात की पुष्टि थानाध्यक्ष मनियर नागेश उपाध्याय ने भी की है।

लोगों से घिरा तो छत पर चढ़ गया दीवान

बताया जा रहा है कि उक्त महिला का पति बाहर नौकरी करता है। उक्त महिला का कुछ दिन पूर्व एक मोबाइल को लेकर अपने पति के भांजे से विवाद था, जो महिला के घर बराबर आता जाता था। यह मामला किसी तरह दिवान तक पहुंचा। दिवान ने महिला को मोबाइल दिलवाया, तब से उक्त दीवान का महिला का घर आना जाना हो गया।
इसकी भनक मिलते ही महिला की जेठानी अपने पति को सूचना दी। वह गांव के युवाओं को बताया। सभी युवक उस महिला के घर को बाहर से बंद कर दिया।

चारों तरफ से घिरा दिवान उक्त महिला के साथ छत पर चढ़ गया। अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसने इसकी सूचना मनियर पुलिस को भी दी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दिवान छत से धमकी और गाली भी दे रहा था। इसकी जानकारी होते ही मनियर थाने का एक एसआई अपने हमराही व पीआरवी टीम के साथ पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो व फोटो बनाया ओर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दिवान कुछ युवकों से महिला का रिश्तेदार भी बताता था।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles