the jharokha news

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन

UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन

फोटो सोशल साइट से

UP के पूर्व सीएम और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को बाद दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले के केनरौरा स्थित बंसी घाट और गांधी घाट के बच्चा पार्क में किया गया। राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में उनके पुत्र राजबीर सिंह ने अपने पिता कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी।

UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अजय भट्ट, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंद के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उमा भारती सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री और श्री राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा जनसमूह उपड़ पड़ा था। लोगों को हुजूम को देखते हुए अंतिम संस्कर के दौरान श्मशान घाट पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।

  गोरखपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म, दरिंदों ने सिगरेट से दागा जिस्‍म

अंतिम यात्रा के दौरान बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने साधु आश्रम पर कल्याण सिंह के वीर रथ के सामने सड़क पर दंडवत होकर प्रणाम किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ में कहा कि कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे। जिनका सपना श्री राम मंदिर निर्माण था।
 








Read Previous

रक्षाबंधन के दिन भाई की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Read Next

अंडरवियर में छुपाकर दुबई से लाया 78 लाख का सोना, तरकीब जान पुलिस भी रह गई हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published.