the jharokha news

सदर विधायक संगीता बलवंत के रात्रि भोज मे नहीं पहुंचे भाजपा के बड़े नेता

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर(गाजीपुर) गाजीपुर की सदर विधायक संगीता बलवंत ने 24 मार्च को रात्रि भोज का आयोजन किया था।
जिसमें विधायक ने भाजपा के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया था। लेकिन उस भोज में भाजपा के बड़े नेता शामिल नहीं हुए।भोज में बड़े नेताओं का शामिल ना होना राजनीति गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा के नगर अध्यक्ष व करंडा मंडल अध्यक्ष भोज में,नहीं हुए शामिल

विधायक संगीता बलवंत द्वारा 24 मार्च को रात्रि भोज में भाजपा के नगर अध्यक्ष व करंडा के मंडल अध्यक्ष शामिल नहीं हुए वहीं इस भोज में नंदगंज मंडल अध्यक्ष व सदर पश्चिम की टीम विधायक की इस भोज में शामिल हुए। विधायक के रात्रि भोज में नगर अध्यक्ष व करंडा मंडल अध्यक्ष के भोज शामिल ना होने से ये एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं करंडा मंडल के अध्यक्ष फवंजय पांडये ने कहा की सदर विधायक संगीता बलवंत 24 मार्च को होने वाले रात्रि भोज में निमंत्रण नहीं दिया था। उन्होंने कहा की जब कोई हमे निमंत्रण नहीं देगा तो उसके भोज में हम क्यो जाय।वहीं नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया की 24 मार्च को हमारे भांजे का तबियत खराब था सो हम भोज में शामिल नहीं हो पाये।

रासबिहारी राय ने कहा मीटिंग की वजह से नहीं पहुंचा भोज में

कार्यकारिणी सदस्य रासबिहारी राय ने बताया की उस दीन प्रदेश संगठन मंत्री भवानी सिंह के कार्यालय में मीटिंग थी।इस वजह से मै उस भोज में शामिल नहीं हो पाया।वहीं जब स्वतंत्र देव सिंह का गाजीपुर आगमन.हुआ था तब उनके कार्यक्रम मे सदर विधायक संगीता बलवंत शामिल नहीं हुई थी।

अब सौचने वाली बात ये है की कही पार्टी में दो फाड़ तो नही हो गया है।क्यो की प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में विधायक शामिल नही हुई।और अब विधायक के भोज में गाजीपुर जनपद के बड़े नेता शामिल नहीं हुए।अब इसे क्या कहा जाय की गाजीपुर भाजपा के बड़े नेताओं के सारे काम उसी दीन ही थे।







Read Previous

गाजीपुर जिला जेल में बंद,बंदी ने की आत्महत्या

Read Next

सुप्रीमकोर्ट का फैसला, युपी आयेंगे मुख्तार अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *