Home पंजाब अंग्रेजों की तरह शासन कर रही है मोदी सरकार : विनोद तिवारी

अंग्रेजों की तरह शासन कर रही है मोदी सरकार : विनोद तिवारी

by Jharokha
0 comment

लुधियाना। सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन, यूनिट लुधियाना के उप-दफ्तर-शेरपुर रंजीत शेरपुर में कॉमरेड विनोद कुमार तिवारी अपने साथियो के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार,व खट्टर सरकार द्वारा किसान के हक को लेकर काला कानून को लेकर पूरी तरह से अंग्रेज सरकार की तरह शासन करना चाह रही है।

जो कि देश में ऐसी राजनीति करना नामुमकिन है। मोदी सरकार व, खट्टर सरकार को काला कानून मजबूर होकर वापस लेना पड़ेगा।और अपनी आदत से बाज नहीं आते है तो किसानो के साथ पूरी तरह से सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन(सीटू) अपने साथियों के साथ लाल झंडा की ताकत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

पूरी तरह से जी०टी०रोड़ व रेलवे को जाम कर रोष प्रदर्शन कर विरोध कर काला कानून वापस लेने के लिए मोदी सरकार, व खट्टर सरकार को मजबूर कर देगा।
बैठक में आज सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन के कॉमरेड विनोद कुमार तिवारी,बाबा अलाउदीन अंसारी,जै प्रकाश नारायन, विकास कुमार,भागीरथी,राजू,काशीनाथ,जगदीश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment