Home देश दुनिया शहडोल जिले के ब्यौहारी नगर में SDM के नेतृत्व में निकला जन जागरूकता रैली

शहडोल जिले के ब्यौहारी नगर में SDM के नेतृत्व में निकला जन जागरूकता रैली

by Jharokha
0 comment

आज नगर परिषद् ब्योहारी क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम सुश्री Priyanshi Bhanwar जी के नेतृत्व में स्वच्छ ब्योहारी हम सब की जिम्मेदारी नामक थीम, आयुष्मान कार्ड, कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन हेतु जन जागरूकता अभियान की रैली बस स्टैंड तिराहा से शुरू होकर बांशुकली चौराहा,

टोपन तिराहा, राधा कृष्णा मंदिर मार्ग होते हुये चुंगी नाका मैन बाजार, होते हुये विश्राम गृह तक मास्क वितरण व 7 दुकानों में चालानी कार्यवाही की गयी जिसमें 7 हजार की राशि चालान के द्वारा एकत्रित की गयी एवं 500 मास्क वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रशासक महोदया सुश्री प्रियांशी भंवर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आंनद श्रीवास्तव,

थाना प्रभारी अनिल पेटल तहसीलदार श्री रॉबीन जैन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ परासर, उपयंत्री मो शकील, सहायक राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी गोवर्धन उपाध्याय, स्वच्छता प्रभारी दीपक स्वच्छता निरीक्षक सौरभ कुमार,श्रीमती राधा गुप्ता राजीव,मनीष, रामयश रज्जब प्रणय एवं समस्त नगर पालिका कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सफाई मित्र पुलिस बल के साथ उपस्थित हुये।
ब्यौहारी से राबेन्द्र सिंह बैस

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment