झरोखा न्यूज, जालंधर । हेल्थ केयर सोसायटी की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बल्र्टन पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह पांच बजे पार्क को दीपों से सजाया गया। श्री गुरु नानक देव जी के नाम के साथ ही योग गुरु दीपक नेगी ने योगाभ्यास करवाया। इस दौरान करीब 100 साधक मौजूद थे। दीपक नेगी
अंतिम क्षण तक संभाल कर रखें शरीर
दीपक नेगी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से ही हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वह पिछले कई सालों से निशुल्क योगाभ्यास करवाते आ रहे हैं। भागदौड़ की जिंदगी में लोग कई रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि लोग व्यायाम करें। आज के दौर में मेडिकल खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। डाक्टर को पैसे देने से अच्छा है आप खुद अपने ऊपर ध्यान दें। इस शरीर को जिस रूप में ईश्वर ने हमें दिया है हमें अंतिम क्षण तक इसे संभाल कर रखना है। यह संकल्प सभी को लेना होगा।
बाबा नानक के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी
सुबह छह से सात बजे तक चले योगाभ्यास के बाद श्री गुरु नानक देव जी की अरदास की गई। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाया गया। इसे संगत में वितरित किया गया। इस मौके पर सरदार तेजमोहन सिंह ने बताया श्री गुरुनानक देव जी के दिखाए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए। इस मौके पर मोहन कृष्ण लाल, मोनिका कपूर, रोहित ठाकुर, संजीत हार्डवेयर, नवीन कुमार, राजतिंदर यादव व विनोद कुमार आदि शामिल थे।