Home पंजाब 25 लोगों की सांसें अटकीं, एक घंटे 20 फुट की ऊंचाइ पर फंसा रहा हिंडोला

25 लोगों की सांसें अटकीं, एक घंटे 20 फुट की ऊंचाइ पर फंसा रहा हिंडोला

by Jharokha
0 comment
25 people's breathing stopped, the carousel remained stuck at a height of 20 feet for an hour

बेगोवाल (कपूरथला)। मेले में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब करीब 20 फुंट की ऊंचाई पर हिंडोला फंस गया। इसमें बैठ कर झुले का आनंद ले रहे करीब 25 लोगों की सांसे अटकी रहीं। यह स्थिति करीब एक घंटे तक बनी रही। इसके पीछे झूले में तकनीकि खामी आना बताया जा रहा है। यह घटना पंजाब Punjab के कपूरथला जिले के बेगोवाल की बताई जा रही है।

मामले के अनुसार संत बाबा प्रेम सिंह की बरसी के उपलक्ष्य में जिले के बेगोवाल में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में लगाए झूले में रविवार रात को लोग हिंडोले का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण हिंडोला झूला हवा में ही रुक गया। झूले में फंसे लोग करीब एक घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। इस दौरान झूला संचालकों ने लोगों को शांत करवाते हुए हिंडोले में आई खराबी को दूर कर लोगों हिंडोले से सुरक्षित नीचे उतारा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मेले में आए लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like