Home देश दुनिया 68 साल की बुढि़या को चढ़ी इश्‍क की खुमारी, गंवा बैठी 17 लाख

68 साल की बुढि़या को चढ़ी इश्‍क की खुमारी, गंवा बैठी 17 लाख

by Jharokha
0 comments
68 साल की बुढि़या को चढ़ी इश्‍क की खुमारी, गंवा बैठी 17 लाख

60 साल की एक बुजुर्ग महिला को इश्‍क का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह अपने 38 साल छोटे युवक को दिल दे बैठी। लेकिन इसके बाद जो वह वह जान कर आप हैरान रह जाएंगे।
हुआ यूं कि यूके की 68 साल की बेथ हैनिंग का 30 साल के एक युवक आ दिल आ गया।

हैनिंग इस युवक के प्‍यार में पड़ कर अपना 17 लाख रुपये गवां बैठीं। प्‍यार में धोखा खाई हैनिंग ने खुद सोशल साइट्स पर अपनी कहानी को पोस्ट करते हुए दूसरी महिलाओं से ऐसे धोखेबाज प्रेमी से बचने गुजारिश की है।

कहते हैं, जब इश्‍क की पट्टी आंखों पर बंध जाती है तो उसे ऊंच-नीच, अपना-बेगाना, यहां तक की उम्र का लिहाज कुछ भी दिखाई नहीं देता। लेकिन, जब‍ इसी प्यार में धोखा मिलता है तो उसके बपास हाथ मलने के शिवाय और कुछ नहीं रह जाता। ऐसा ही कुछ हुआ यूके में रहने वाली 68 साल की बेथ हैनिंग को।

अपने साथ हुए धोखे की दास्तां उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।उनकी कहानी सुनकर लोग हैरान रह गए।जैसे ही उन्होंने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की लोगों ने उस पर कमेंट करना शुरू दिया और देखते ही देखते उनकी यह कहानी वायरल हो गई।

बेथ ने बताया कि जब वे सुनती थी की कैसे कोई ओल्ड लेडी किसी हैंडसम जवान लड़के को दिल दे बैठती है और बाद में उनके साथ विश्वासघात होता है। तब यह खबरें सुनकर उन्हें बहुत हंसी आती थी।

वे तो ऐसी औरतों का मजाक भी बनाया करती थी कि कैसे वो किसी के धोखे का शिकार हो सकती हैं। लेकिन जब उनकी जिंदगी में उनका प्यार यानी रोडिनी आया तब उन्हें समझ में आया कि जब प्यार होता है तो इंसान की बुद्धि किस तरह भ्रष्ट हो जाती है और सामने होता हुआ धोखा भी दिखाई नहीं देता। आपको बता दें कि बेथ सोशल वर्कर है।

सोशल वर्क की वजह से ही उनकी मुलाकात घाना में रहने वाले रोडिनी से हुई। वैसे तो रोडिनी घाना में म्यूजिक कॉन्सर्ट किया करता था।लेकिन वो सोशल वर्क से भी जुड़ा हुआ था। बेथ घाना के लिए भी फंड रेज कर रही थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात रोडिनी से हुई।

फेसबुक पर शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला और दे बैठी दिल

साल 2014 में दोनों की बातें फेसबुक पर होने लगी धीरे धीरे रोडिनी बेथ को इंप्रेस करने के लिए उनसे फ्लर्ट करने लगा।बेथ को भी ये बातें पसंद आने लगी। क्योंकि वह अकेली थी इसीलिए उन्होंने उन्हें रोडिनी का साथ अच्छा लग रहा था।

रोडिनी ने कई बार उनसे पैसों की डिमांड की जिन्हें वह पूरा करती रही और फिर एक कॉन्सर्ट के दौरान उसने सबके सामने बेथ को प्रपोज कर दिया जिससे वह इनकार नहीं कर पाई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद रोडिनी बेथ के साथ यूके उन्हीं के घर में आकर रहने लगा। कुछ वक्त तो सब सही रहा उसके बाद दोनों के बीच में बहुत लड़ाइयां होने लगी।

जब समझ आई तब तक हो चुकी थी 17 लाख की कर्जाई

रोडिनी पैसे की डिमांड करता रहता था और एक समय के बाद जब बेथ उन्हें पूरा करने में असफल हो गई तो रोडिनी उन्हे गरीब कहकर ताने मारता था। तब जाकर बेथ को समझ आया कि रोडिनी ने सिर्फ उनसे उनके पैसों के लिए ही शादी की थी। हद तो तब हो गई जब पता चला कि रोडिनी ने अपनी उम्र के बारे में भी बेथ से झूठ कहां है। रोडिनी की असल उमर 30 वर्ष की थी जबकि रोडिनी ने बेथ को 40 वर्ष बताई थी। रोडिनी से परेशान होकर बेथ ने शादी को खत्म करने का फैसला लिया लेकिन तब तक वे 17 लाख के कर्ज में डूब चुकी थी। अब बेथ अपने परिवार और बच्चों के साथ रहना चाहती है। अपनी कहानी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बेथ दूसरी महिलाओं को इस तरह के धोखे से बचने के लिए कह रही हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles