Home देश दुनिया मस्जिद में बम धमाका, इमाम सहित 12 नमाजियों की मौत, कई घायल

मस्जिद में बम धमाका, इमाम सहित 12 नमाजियों की मौत, कई घायल

by Jharokha
0 comment

ईद की दिन एक बुरी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान में एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में मस्जिद के इमाम सहित 12 नमाजियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है यह धमाका अफगानिस्तान के उत्तीर काबुल में हुआ। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय लोग जुमे की नमाज अता कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस धमाके में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक काबुल के पुलिस अधिकार फिरदौस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जुमे की नमाज आरंभ होते ही मस्जिद में जबरदस्त धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट होते ही मस्जिद में चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। चारों तरफ अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment