Home देश दुनिया आतंकियों की गोलियों से थर्राया पाकिस्तान, मिनटों में बिछ गई लाशें

आतंकियों की गोलियों से थर्राया पाकिस्तान, मिनटों में बिछ गई लाशें

by Jharokha
0 comment
Pakistan shaken by terrorists' bullets, dead bodies scattered within minutes

भारत को आतंकी जख्म देने वाला पाकिस्तान इनदिनों खुद आतंकवाद की आग में झुलस रहा है। पाकिस्तान के ग्वादर में आतंकी हमला होने की सूचना की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी हमला बुधवार की रात को हुआ है। इस हमले में सात मजदूरों के हलाक होने की खबर है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने पाकिस्तान के ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास अंधाधुंध गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि आतंकियों का यह हमला रीहायशी क्वार्टरों पर हुआ। आतंकियों की इस गोलीबारी में इन क्वार्टरों में सो रहे करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबिक एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है।

मडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में साल 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 लोग जान गंवा चुके हैं।
मडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के मकरान डिविजन के कमिश्नर सईद अहमद उमरानी के अनुसार यह हमला प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किया गया है।

You may also like