Home देश दुनिया पहले दोनों ने पी शराब, फिर पत्नी की कर दी हत्या

पहले दोनों ने पी शराब, फिर पत्नी की कर दी हत्या

by Jharokha
0 comment
First both drank alcohol, then murdered the wife

कानपुर। यहां पति-पत्नी दोनों ने जम कर शराब पी मुर्गा खाया, इसके बाद किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस बात की जानकारी सुबह जब बच्चों को हुई तो उन्होंने अपने मामा को बताया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाने को दी।

शराब के नशे में पत्नी की हत्या का यह मामला कानपुर के गठारा ग्राम पंचायत के मजारा सिंहपुर गांव का है। आरोपी की पहचान संजय नागर के रूप में हुई है। जबकि मृतका की पहचान गुड्डन नागर निवासी गांव मजारा सिंहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका गुड्डन के पिता छग्गन नागर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी गुड्डन की शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव के ही रहने वाले संजय नागर से की थी। संजय कबाड़ का काम करता था और कभी-कभी मजदूरी भी करता था। उन्होंने बताया किा गुड्डन और संजय की तीन बेटियां और दो बेटे है। मृतका गुड्डन की बड़ी बेटी गुड़िया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजय अक्सर शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था।

गुड़िया ने बताया कि रविवार उसकी माता-पिता दोनों बाजार गए थे और मुर्गा लेकर आए। देर रात पिता शराब पीने के बाद खाना खाए। इसके बाद उन्होंने सभी को डांट कर छत पर सोने के लिए भेज दिया। दूसरे दिन सुबह जब बच्चे छत से आए तो मां गुड्डन रजाई में लिपटी हुई थी। गुड़िया ने बताया कि जब उसने अपनी मां को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं और खून उसके हाथ में लग गया। इसके बाद वह दौड़ कर गांव में ही रहते मामा के पास पहुंची सारी बात बताई। इसके उसके मामा लवकुश ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अरोपी संजय फरार बताया जा रहा है।

You may also like