Home उत्तर प्रदेश गुस्साए पति ने दांतों से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक

गुस्साए पति ने दांतों से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी तरह का विचित्र मामला सामने आया है। यहां गुस्साए पति पहले डंडों से पत्नी की पिटाई की, फिर दांतों से पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पतला में दाखिल करवाया गया है।

by Jharokha
0 comments
Angry husband bit his wife's name with his teeth

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी तरह का विचित्र मामला सामने आया है। यहां गुस्साए पति पहले डंडों से पत्नी की पिटाई की, फिर दांतों से पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पतला में दाखिल करवाया गया है।

अपनी तरह का यह अनोखा मामला राजधानी के थाना मड़ियांव के गायत्रीनगर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर अरविंद कुमार मिश्र नाम के व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी बबीता मिश्रा की डंडों से पिटाई की। इसके बाद चाकू लकेर उसकी हत्या करने पहुंचा, लेकिन बीचबाचाव करने आई मां को भी पीटा, इसबीच मां ने अरविंद के हाथों से चाकू छीन लिला। इसके बाद गुस्साए अरविंद ने अपनी पत्नी बबीता की दांतों से नाक काटकर अलग कर दी। पिता राधवेंद्र मिश्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में राघवेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे घर में पत्नी राजकुमारी के अलावा बेटा व बहू थे। तभी अरविंद का बबीता से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसने डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख सुनकर जब राजकुमारी बहू को बचाने दौड़ीं तो अरविंद ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसी बची अरविंद किचन से चाकू ले आया और बबीता पर हमला करने के लिए दौड़ा। राजकुमारी ने किसी तरह चाकू छीनकर फेंका तो अरविंद ने दांतों से बबीता की नाक काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से जख्मी बबीता को ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया गया है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles