Home उत्तर प्रदेश Punjab Crime news: पंजाब के मलोट में यूपी की रहने वाली युवती की गला रेत कर हत्या

Punjab Crime news: पंजाब के मलोट में यूपी की रहने वाली युवती की गला रेत कर हत्या

पंजाब के अबोहर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की रहने वाली एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम उसके अबोहर के ही रहने वाले प्रेमी ने दी। हत्या की इस वारदात को उसने मंगलवार 10 फरवरी को अबोहर-मलोट रोड स्थित एक होटल में दिया।

by Jharokha
0 comments
Punjab Crime news: Girl from UP murdered by slitting her throat in Malout, Punjab

अबोहर । पंजाब (Punjab) के अबोहर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की रहने वाली एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को अंजाम उसके अबोहर के ही रहने वाले प्रेमी ने दी। हत्या की इस वारदात को उसने मंगलवार 10 फरवरी को अबोहर-मलोट रोड स्थित एक होटल में दिया। लड़की की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली है।
बताया जा रहा है कि युवक लड़की के साथ होटल में आया और कुछ देर बाद खाना लेने के बहाने बाहर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं और कमरे से कोई रिस्पॉस न मिलने पर होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद स्टाफ में मास्टर की से कमरे काा दरवाजा खोला तो अंदर खून से लतपथ युवती की लाश पड़ी थी जिसकी गर्दन रेती गई थी। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अर्धनग्न हालत में लड़की के आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी और गर्दन तेज धार हथियार से रेती गई थी। । इसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर नगर थाना की पुलिस टीम व थाना प्रभारी पहुंचे और होटल परिसर को सील कर दिया। पुलिस ने होटल का पूरा रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं।

कानपुर की रहने वाली थी आरती, माता-पिता अबोहर के गोशाला में करते हैं

मृतक युवती की पहचान आरती पुत्री जसपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरती के माता-पिता कई सालों से अबोर की गोशाला में रहते हैं और वहीं पर काम करते है। आरती के परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी करीब छह माह पहले ही आरोपित युवक के संपर्क में आई थाी।

आरोपित युवक की पुलिस ने की पहचान

उधर, पुलिस ने लड़के की पहचान सचिन के रूप में की है लेकिन उसकी गिरफ्तारी बारे अभी खुलासा नहीं किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles