रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । शुक्रवार को देर रात चार बदमाशों बिंदु होटल के सामने होटल के मालिक विनीत राय को मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर कर मौके से फरार हो गए। वहीं गोली लगने से विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस समेत पुलिस के आला-अधिकारी पहुंच जांच करने में जुट गये ।मिल रही जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बिंदु होटल के मालिक विनीत राय को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने विनीत राय के होटल के गेट के पास करीब देर रात्रि 10.45 बजे पहुंचे जहां मौजूद गार्ड शंभू यादव से 16 वियर की बोतल मांगी उसके बाद बदमाशों ने शंभू यादव से दोबारा आठ बोतल वियर की मांग की बदमाशों ने आनलाइन भुगतान के बहाने होटल मालिक विनीत राय को बाहर बुलाया विनीत राय जैसे ही होटल गेट पर पहुंचे तभी बदमाशों ने विनीत राय को निशाना बनाते हुए उनके शीने में गोलियां चला दीं । जिससे विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बदमाशों ने गार्ड शंभू यादव को भी निशाना बनाया गनीमत रही की शंभू यादव की जान बच गई । अपराधियों ने विनीत राय की हत्या करने के उपरांत असलहा लहराते मौके से भाग निकले। वहीं होटल के सामने गोलीबारी की घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंच जांच करने में लग गये ।
अपराधी जल्द होंगे गिरफ्तार
पुलिस ने बताया की घटनास्थल पर जांच की जा रही है । साथ ही इस क्षेत्र के सारे सीसीटीवी खंगालें जा रहे हैं । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया की उस समय के सभी सीडीआर रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं । बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है । जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे सभी लोग जल्दी ही कानून के सामने होंगे। बता दें की विनती राय आलोक राय के पुत्र थे । पुलिस पुरानी रंजिश पर भी जांच कर रही है ।