Home उत्तर प्रदेश सैलून में बैठ कर लूटपाट की योजना बना रहे 12 बदमाश गिरफ्तार, चार पिस्तौल, हेरोइन और कारतूस बरामद

सैलून में बैठ कर लूटपाट की योजना बना रहे 12 बदमाश गिरफ्तार, चार पिस्तौल, हेरोइन और कारतूस बरामद

by Jharokha
0 comments
12 miscreants arrested while plotting a robbery inside a salon; four pistols, heroin, and cartridges recovered

अबोहर। पंजाब के फालिल्का जिले के अबोहर से पुलिस की टीम ने 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर चार पिस्तौ, कारतूसर और हेरोइन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पड़े गए ये सभी बदमाश विशाल पचार गैंग के सक्रिय सदस्य हैं जो एक सैलून में बैठ कर लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 20 अन्य लोगों को भी नामजद किया है। आरोप है कि इस गैंस के सदस्य हथियार और हेरोइन सप्लाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान ने अजय सिंह निवासी सीड फार्म पक्का, अबोहर, बाबी निवासी कशयप कॉलोनी, नजदीक जोहड़ी मंदिर, अबोहर, आकाश कुमार निवासी पंजपीर नगर अबोहर, ललित , नानक नगरी, अबोहर, मिठुन निवासी चंडीगढ़ मोहल्ला, अबोहर, रवि निवासी पुरानी फाजिल्का रोड अबोहर, संजीव निवासी प्रेम नगर अबोहर, अमनप्रीत सिंह निवासी सरदार कालोनी, अबोहर, अमन कुमार निवासी डीआर कालोनी, अबोहर, विजय , और रोशन कुमार निवासी सरदार कालोनी अबोहर, घनईया कुमार निवासी कंधवाला रोड अबोहर, सुमित कुमार निवासी बुर्जा चौक अबोहर, प्रिंस कुमार निवासी पुरानी फाजिल्का रोड अबोहर, शिवा निवासी प्रेम नगर अबोहर, शिवम निवासी ईदगाह बस्ती, अबोहर, नवनींदर सिंह जसवीर सिंह निवासी अबोहर, मोनू नाई फाजिल्का चुंगी अबोहर और निवशाल पचार निवासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन सभी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी और बाकी नामजद आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।

डीएसपी हरीश कुमार व थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो कि विशाल पचार के कहने पर अवैध असला और हेरोईन सप्लाई का काम करता है और अब भी ये लोग फाजिल्का रोड चुंगी पर बने यूनिक सैलून मे बैठे योजना बना रहे हैं। जिस पर उनके थाने के सहायक थानेदार अमनदीप सिंह ने पुलिस टीम सहित वहां पर दबिश दी तो 12 लोगो को 4 पिस्तौल, 6 मैगजीन, 47 जिंदा राउंड और 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू करते हुए कुल 20 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles