जालंधर : पंजाब के जालंधर में एक अगस्त शनिवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। जालंधर के कपूरथला रोड पर बैठे मजदूरों को कुचलती हुई एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जाकर टकरा गई। गंभीर रूप से जख्मी तीन मजदों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हलांकि घायल मजदूरों की पहचना नहीं हो पाई है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हलांकि पुलिस की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। संबंधित थाने की पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति बहुत तेज भी। अनियंत्रित हुई कार मजदूरों को रौंदते हुए पहले गटर और फिर पेड़ से टकरा कर रुक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पड़ लिया और उसके नशे में होने की बात कही, जबकि कार चालक ने कहा कि वह नशे में नहीं है। कार की गति सामान्य थी, पर टूटे हुए गटर से निकले सरिया से टकरा कर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो कर मजदूरों पर जढ़ गई।