Home उत्तर प्रदेश जौनपुर में बड़ा हादसा, दो शिवभक्तों की मौत, तीन जख्मी

जौनपुर में बड़ा हादसा, दो शिवभक्तों की मौत, तीन जख्मी

by Jharokha
0 comments

वाराणसी। तीन अगस्त सोमवार को तड़के श्रद्धालुओं की कार हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह हादसा वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर बक्सा थाना के कुल्हनामऊ गांव के पास हुआ।
मृतकों की पहचान अनिल शुक्ला और अखिलेश शुक्ला के रूप में हुई है। जबकि शोभित शुक्ला, संदीप मिश्र और शोभित श्रीवास्तव गंभीर रूप से जख्मी हैं। ये सभी पांचों लोग विकास कालोनी, कोतवाली उन्नाव के रहने वाले हैं। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए कार सवार बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन कर वाराणसी से लौटर रहे, इस दौरान उननकी कार एक ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। बताया जा रहा है कि ये सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के विकास कालोनी के रहने वाले थे जो श्री काशी विश्वनाथ की पूजा कर अपने वैगनआर कार से लौट रहे थे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles