Home खबर जरा हटके बाबा बनकर वृंदावन में रहा था मुंबई से भागा 300 करोड़ के गबन का आरोपी बबन शिंदे

बाबा बनकर वृंदावन में रहा था मुंबई से भागा 300 करोड़ के गबन का आरोपी बबन शिंदे

by Jharokha
0 comments
Baban Shinde, accused of embezzlement of Rs 300 crore, fled from Mumbai and lived in Vrindavan posing as Baba.

मथुरा : भगवा चोला ओढ़ बाबा बनकर कई सालों से वृंदावन में रह रहे मुंबई निवासी एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  मुंबई पुलिस के इस काम में मथुरा जिले की पुलिस ने भी सहयोग दिया है।  पकड़े गए तथाकथित साधु की पहचान बबन विश्वनाथ शिंदे के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बबन पर एक बैंक से 300 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। गबन के मामले फरार चल रहे बबन शिंदे कई सालों से वृंदावन के कृष्ण गोपाल मंदिर के पास रह रहा था। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर जब उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस ने संयुक्त तौर पर छापामारी कर तथाकथित बाबा को काबू किया तो वहा हड़कंप मच गया। हलांकि बबन शिंदे की गिरफ्तारी कुछ दिन पहले हुई है, लेकिन यह खबर आज भी चर्चा में है। मुंबई पुलिस बबन शिंदे को मथुरा की अदालत में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले गई है।

इस संबंध में एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बाबा बन कर मथुरा में साधु-संतों के भेष में रहा था। उन्होंने बताया कि बबन महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है और उस पर जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक से 300 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles