Home राजनीति यूपी में ब्राह्मणों ने नहीं छोड़ा NDA का साथ, ठाकुरों ने कर दिया बड़ा खेल

यूपी में ब्राह्मणों ने नहीं छोड़ा NDA का साथ, ठाकुरों ने कर दिया बड़ा खेल

by Jharokha
0 comments
Brahmins did not leave NDA in UP, Thakurs played a big game
UP Lok Sabha Election 2024:लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए मतदान की या संपन्न हो चुकी है। और देशभर के विभन्न न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व में NDA की सरकार बनती हुई दिखा रहे हैं। बहर हाल चार जून मंगलवार को मतों की गिनती होनी है। लेकिन इन सबके बीच देश के सबसे बड़े राज्य लोकसभा की 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश की चर्चा जोरों पर हैं।

उत्तर प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है दलों के लिए दिल्ली का रास्ता तय करता है। यूपी की इन सभी 80 सीटों पर NDA और INDIA के बीच कांटे का मुकबला रहा। ऐसे में जानते हैं कि ब्राह्मण, ठाकुर, यादव और मुस्लिम वोटरों ने किसका साथ दिया।
एबीपी सीवोटर, आजतक सहित विभिन्न न्यूज चैनलों के सर्वे में चौकाने वाले तत्थ सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के बीच कहा जा रहा था कि उत्तर प्रदेश का ठाकुर वर्ग भाजपा से नाराज है, इसके बावजूद 72 से 75 फीसद राजपूत बिरादरी ने NDA का साथ दिया है। वहीं 76 प्रतिशत ब्राह्मणों ने भाजपा यानी NDA को वोट किया है। जबिक, यादव वोटर्स ने सपा यानी INDIA का साथ दिया है।
सर्वे से यह संकेत मिल रहे हैं कि ठाकुरों की जिस नाराजगी का दावा विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा था वह बहुत कारगर नहीं हो पाया। सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए को 72-75 फीसदी, इंडिया अलायंस को 23 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 4 फीसदी और अन्य 1 फीसदी ठाकुरों ने वोट किया है।

वहीं ब्राह्मणों की बात करें तो 75 फीसदी ने एनडीए, 20 फीसदी ने इंडिया, 4 फीसदी बसपा और 1 फीसदी ने अन्य को वोट किया है।

ब्राह्मण मतदाताओं ने भी दिया भाजपा का साथ

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में ब्राह्मणों के रुझान की बात करें तो इस बार एक फीसदी अधिक वोट ब्राह्मणों ने भाजपा को दिया है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में 75 फीसदी ब्राह्मणों ने भाजपा को वोट किया था, जो इस बार एक फीसदी बढ़ कर 76 प्रतिशत तक पहुंच गया।

जस का तस रहा तेली-बनिया का वोट

यदि बात करें तेली, बनिया-वैश्य का तो इनका वोट पिछली चुनावों तरह ही 2024 में भी एनडीए के खाते में गया है। एनडीए को 2019 के चुनाव में 78 प्रतिशत वोट मिला था और यही आंकड़ा कमोवेस 2024 में भी रहा। न्यूज चैनलों के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कुल सवर्ण वोटों में एनडीए को दो फीसदी का नुकसान 2024 में हो रहा है।

मात्र दो प्रतिशत राजपूतों ने इंडिया गठबंधन को किया वोट

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सरकार से काफी नाराजगी के बावजूद मात्र 2 प्रतिशत राजपूत-ठाकुर वोटरों ने एनडीए के खिलाफ इंडिया गठबंधन को वोट किया है। वर्ष 2019 में राजपूत वर्ग ने 77 फीसदी वोट NDA (एनडीए) को दिया था, जो इस बार घटकर 75 प्रतिशत पर आ गया। सपा और कांग्रेस को मिलाकर 2019 में 13 फीसदी राजपूत-ठाकुर वोट मिले थे जो इस बार 15 फीसदी पहुंच गए।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles