Home देश दुनिया बुर्का पहनी महिला ने गणपति का किया अपमान

बुर्का पहनी महिला ने गणपति का किया अपमान

by Jharokha
0 comments

दिल्‍ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बुर्का पहनी एक महिला भगवान गणेश की मूर्ति को अपमानित करती दिख रही। यह वीडियो बहरीन की बताई जा रही है। महिला के इस काम को देख कर किसी को भी शर्म आ जाए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वायरल होने के बाद बहरीन पुलिस ने इस मामले धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन में करीब चार लाख भारतीय रहते हैं। गणपति पूजा नजदीक है और यहां की सुपरमार्केट में भगवान गणेश प्रतिमा बिक रही थी।बहरीन सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से भी इस पर बयान जारी किया गया है। यह घटना राजधानी मनामा के निकट जफेयर में एक सुपरमार्केट की बताई जा रही है।

महिला ने बिक्री के लिए रखी गई मूर्तियों को तोड़ा

विडियो में दो महिलाएं बुर्का पहने सुपरमार्केट के गलियारे में खड़ी दिखाई देती हैं। जिसमें हिंदू उत्सव गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणपति की मूर्तियां रैक पर रखी दिखाई देती हैं। महिलाओं में से एक ने मूर्तियों को उठाया और उन्हें एक-एक करके फर्श पर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद मूर्तियाँ टुकड़ों में बिखर गईं।

महिला बोली- यह मोहम्मद बिन ईसा का देश

दूसरी महिला ने अपने मोबाइल फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड किया। महिला को अरबी में सुपरमॉर्केट के एक कर्मचारी पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। महिला ने मुस्लिम देश में बेची जा रही गणपति की मूर्तियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मोहम्मद बिन ईसा का देश है, क्या आपको लगता है कि उन्होंने इसे मंजूरी दी है? जिसके बाद दुकान का कर्मचारी कहता है कि हम मानते हैं कि यह मुस्लिम देश है। इस पर दूसरी महिला कहती है कि हम देखते हैं कि इन मूर्तियों की पूजा कौन करेगा। पुलिस को बुलाओ। बहरीन एक मुस्लिम देश है, जहां इस्लाम को मानने वाले बहुसंख्यक हैं।

महिला के खिलाफ केस दर्ज

बहरीन पुलिस ने गणपति की मूर्तियों को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 54 वर्षीय महिला पर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं और अनुष्ठानों का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने एक दुकान को नुकसान पहुंचाने और एक संप्रदाय और उसके अनुष्ठानों को बदनाम करने के लिए महिला के खिलाफ कानूनी कदम उठाए हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles