Home पंजाब पंजाब में हिली कांग्रेस, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैले सिंह के इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल

पंजाब में हिली कांग्रेस, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैले सिंह के इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल

by Jharokha
0 comments
पंजाब में हिली कांग्रेस, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैले सिंह के इंद्रजीत सिंह भाजपा में शामिल

पंजाब में बैकफुट पर चल रही भाजपा ने कांग्रेस को ऐसा झटका दिया है जिसके बारे में कांग्रेस आला कमान कभी सोच भी नहीं सकते। कृषि सुधार कानूनों को लेकर पंजाब के किसानों का विरोध झेल रही भाजपा ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कर सबको चौंका दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘सब जानते हैं जिस तरीके से कांग्रेस ने उनके साथ सलूक किया, उनका दिल दुखाया।’ इंदरजीत ने कहा, ‘लंबे समय बाद आज मेरे दादाजी ज्ञानी जैल सिंह की इच्छा पूरी हुई है। वे हमेशा चाहते थे कि मैं भाजपा की सदस्यता लूं।

उल्लेखनीय है कि ज्ञानी जैल सिंह भारत के सातंवे राष्ट्रपति थे। उधर, कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह दूलों के भतीजे निर्मल सिंह को भी चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी में शामिल करवाया। भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी ने बताया, इंदरजीत सिंह रामगढ़िया बिरादरी के राष्ट्रीय नेता हैं, जबकि कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह दूलो के भतीजे निर्मल सिंह का रविदास बिरादरी में अच्छा खासा रूतबा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles