Home बिहार चचेरे भाई ने बहन की सिंदूर से भर दी मांग, दोनो साथ रहने पर अड़े

चचेरे भाई ने बहन की सिंदूर से भर दी मांग, दोनो साथ रहने पर अड़े

by Jharokha
0 comment
Cousin fills sister's demand with vermilion, both are adamant on living together

छत्तीसगढ़ : झारखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचेरे भाई अपनी ही चचेरी बहन की मांग में सिंदूर भर दिया। अब दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसकी भनक दोनों के परिवार वालों को नहीं थी। बताया जा रहा है कि लड़का पलामू का और लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि दोनों डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मिलने पहुंचे आर यही पर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद लड़के ने रेलवे स्टेशन पर ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया । इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हंगामा मच गया। इसके बाद परिजनों ने मेदिनीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

लड़की 17 की और लड़का 20 साल का

बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ की रहने वाली लड़की की उम्र 17 साल है, जबिक पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़के की आयु 20 साल बताई जा रही है। इधर परिजन दोनों के परिजनों का कहना है कि इन दोनों ने उनकी इज्जत पानी में मिला दी है। हलाकि पुलिस दोनों को परिजनों के साथ मिल बैठ कर मामले को सुलझाने में लगी हुई है। लेकिन दोनो साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।

You may also like