the jharokha news

जखनियां में गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य


रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य गाजीपुर जनपद के जखनियां दौरे पर थे।जहां उन्होंने हथियाराम मठ जाकर आशिर्वाद प्राप्त किया।केशव प्रसाद मोर्या जखनियां विधानसभा के अलीपुर मंदरा करोड़ों परियोजनाओं का लोकार्पण किया।इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

सन् 2019 के चुनाव में गाजीपुर का विकास करने वाला हार गया

।उन्होंने कहा की सन् 19 के लोक सभा चुनाव में जनपद का विकास करने वाला हार गया और यहां से बरबाद करने वाला जीत गया।उपमुख्यमंत्री केशव मोर्य ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में मनोज सिन्हा का हार का बदला लेना है।आज मनोज सिन्हा जम्मूकश्मीर में उपराज्यपाल के रूप में गाजीपुर का नेतृत्व कर रहे है।अपने संबोधन में केशव प्रसाद मोर्या ने कहा गाजीपुर की धरती वीरों की धरती है।उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार गाजीपुर में अब तक 868 करोड़ की परियोजनाएं मिल चुकी है।उन्होंने जखनियां विधानसभा के विभिन्न मार्ग निर्माण व चौड़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा की जो सड़क खराब बनी है।वो उन्हीं लोगों से फिर से बनवाई जायेगी।

  Ghazipur news : पत्रकार के दादा का निधन परिवार में छाया शोक की लहर

भाजपा की सरकार सुशासन की सरकार

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार सुशासन की सरकार है।भाजपा सरकार गरीब किसानों, माताओं बहनों के सम्मान को प्राथमिकता देती है।अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद के सभी सात सीटों पर कमल खिलाना है।उन्होंने कहा की मै जनता को विश्वास दिलाता हूं की बदमाशों व माफियाओं का चुनाव तक पता नहीं चलेगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा सरकार इस देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रही है।इस देश के सभी वर्गों के चेहरे पर एक मुस्कान देखना चाहती है।बेरोजगार नवजवानों को रोजगार देना चाहती है।उन्होंने कहा की यहां की जनता गाजीपुर को जैसा देखना चाहती है।वैसा ही विकास होगा।उन्होंने कहा की बसपा, सपा व कांग्रेस का किसान के नाम पर भाजपा पर निशाना साधना अब खत्म हो गया।

  Bihar News : सीवान में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 14 की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से रायपुर होते सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पहुंचा। जहाँ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुढिया माई का दर्शन पुजन कर महंथ भवानीनन्दन का आशीर्वाद प्राप्त किये और उनसे मंत्रणा की। ज्ञात हो कि अपरिहार्य कारणों वश उप मुख्यमंत्री का दशहरा के दिन का अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया था। अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, अलका राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, डॉ विजय यादव, सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम, रूद्र प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, साधना राय आदि उपस्थित थी। संचालन राजेश भारद्वाज ने किया।








Read Previous

2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मिलकर बीजेपी को करेगे टाटा बाय बाय

Read Next

जिला कुश्ती संघ पद्धति के द्वारा 13 14 दिसंबर को होगा कुश्ती का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published.