Home उत्तर प्रदेश जिला कुश्ती संघ पद्धति के द्वारा 13 14 दिसंबर को होगा कुश्ती का आयोजन

जिला कुश्ती संघ पद्धति के द्वारा 13 14 दिसंबर को होगा कुश्ती का आयोजन

by rajnish mishra
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।जिला कुश्ती संघ पद्धति के द्वारा 13 से 14 दिसंबर को अमवा असकरन(बनवां) काशीनाथ इंटरनेशनल स्कूल के बगल में कुश्ती का आयोजन किया गया है।ये जानकारी आयोजक कर्ता समाजसेवी राहुल यादव ने दी।उन्होंने बताया की जिला कुश्ती संघ पद्धति के द्वारा 13 से 14 दिसंबर को जिला केशरी,कुमार केसरी,अभिमन्यु केशरी व जिला चैम्पियन का चुनाव किया जायेगा।उन्होंने कहा की जनपद में पहलवानों की कमी नहीं है।हमारा मकसद है,की गाजीपुर जनपद से भी अच्छे पहलवान निकलने जो राष्ट्रीय स्तर पर गाजीपुर का नाम रौशन करे।उन्होंने कहा की गाजीपुर की धरती पहलवानों से भरी पड़ी है। समाज सेवी राहुल यादव ने बताया की दंगल के मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री व एमएलसी काशीनाथ यादव रहेंगे।वही जितेंद्र यादव,जनार्दन यादव,रामसिंगार पहलवान,सुनील यादव व अमवा असकरन (बनवा) के सभी ग्रांम वासी व्यवस्थापक के रूप में रहेंगे।

rajnish mishra

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्म । प्रारंभिक और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा भी वहीं पर । पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय । पिछले छह साल से thejharokha.com से जुड़े हैं। संपर्क नं. 9889688876



You may also like

Leave a Comment