Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Ghazipur News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से हुई मौत

by rajnish mishra
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) बांदा जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई । तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी को बांदा के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है । जहां डाक्टरों की टीम मुख्तार अंसारी का इलाज कर रही थी । लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्तार की मौत की पुष्टि डाक्टरों ने कर दी है ।

मुख्तार को आया था हार्टअटैक

बताया जा रहा है की माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गुरुवार शाम को हार्टअटैक आ गया । जिसके चलते डाक्टरों की तीन टीम ने जेल में ही इलाज शुरू कर दिया । लेकिन हालत में सुधार न होता देख बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करना पड़ा जहां उनका इलाज चल रहा था ।

दो दिन पहले भी तबीयत हुई थी खराब

बतादें के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तबीयत 26 मार्च को भी खराब हो गई थी । मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होते ही दो दिन पहले भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था । इस दौरान चौदह घंटे बाद जब तबीयत में सुधार हुआ तो मुख्तार को फिर से बांदा जेल भेज दिया गया था।

19 साल से जेल में मुख्तार था बंद

बतादें की माफिया डान मुख्तार अंसारी 19 साल से जेल में बंद था । सोलह सालों तक मुख्तार अंसारी अलग अलग जेलों से होते हुए पंजाब के रोपण जेल पहुंचा । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद मुख्तार को बांदा जेल लाया गया था । जहां वो तीन सालों से बंद था ।

rajnish mishra

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्म । प्रारंभिक और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा भी वहीं पर । पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय । पिछले छह साल से thejharokha.com से जुड़े हैं। संपर्क नं. 9889688876



You may also like