
रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर।प्रदेश नेतृत्व के अवाहन पर पुरे प्रदेश मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर एक जनपद के मंडलों सफाई अभियान चलाया गया।तो वहीं गाजीपुर जनपद में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के हर एक मंडलों में सफाई अभियान चलाया गया।बाराचवर चतुर्थ से जिलापंचायत सदस्य व भावी विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार सिंह झाबर ने भी बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुरे अस्पताल परिसर में सफाई का कार्य किया।
उन्होंने बताया की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर एक मंडलों में पांच स्थानों को चिन्हित कर सफाई अभियान का काम किया जाना है।उन्होंने बताया की बाराचवर सामुदायिक केन्द्र, असावर व अमंवा गांव के मां सती स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।क्षेत्र में लोकप्रिय राजकुमार सिंह झाबर ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।भाजपा सरकार हर एक वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है।उन्होंने कहा की सपा,बसपा व कांग्रेस सिर्फ बहकावे की राजनीति करती है।लोकप्रिय जिलापंचायत सदस्य राजकुमार ने कहा की इस सरकार में माफियाओं के अबैध ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है।

जो पूर्व की सरकारों में नहीं हुआ उस समय गुंडा माफिया खुलेआम घूमा करते थे।लोगों के जमीनों पर अबैध कब्जा करते थे ।लेकिन अब ऐसा नहीं है।गुंडे माफिया जेल के अंदर है या तो प्रदेश के बाहर है।वहीं इस सफाई अभियान के मौके पर राजकुमार सिंह झाबर जिलापंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी जहूराबाद विधानसभा,मंडल अध्यक्ष प्रथम देवेंद्र सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,मोनू प्रताप सिंह ,नामवर सिंह,बबलू सिंह,दीपू सिंह,बंटी सिंह,राहुल यादव,पवन यादव ,रमेश सिंह संदीप भिंड,अमरनाथ राजभर आदि लोग मौजूद रहे।