the jharokha news

प्रधान दीपक उपाध्याय के मेहनत की बदौलत नलकूप विभाग से मिली मंजूरी, गौर तियरा में लगेगा पानी की टंकी

प्रधान दीपक उपाध्याय के मेहनत की बदौलत नलकूप विभाग से मिली मंजूरी, गौर तियरा में लगेगा पानी की टंकी

प्रधान दीपक उपाध्याय के मेहनत की बदौलत नलकूप विभाग से मिली मंजूरी, गौर तियरा में लगेगा पानी की टंकी

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर।धरती पर जीने के लिए पानी की एहमियत सबसे ज्यादा है।भोजन चाहे जैसा भी मिले काम चल जायेगा।लेकिन पानी ना मिले तो जीवन जीना एक पल के लिए मुश्किल हो जायेगा। इसी पानी की कमी को पुरा करने के लिए गौरतियरा के नवयुवक ग्रांम प्रधान दीपक उपाध्याय ने काफी मेहनत किया।आज उनके मेहनत के बदौलत ही उनके ग्रांम सभा गौरतियरा में नलकूप विभाग के तरफ से पानी की टंकी लगाई जायेगी।जिससे अब.ग्रामीणों को शुद्ध जल की आपूर्ति होगी। पानी टंकी लगाने के लिए ग्रांम प्रधान दीपक उपाध्याय द्वारा भूमि पुजन भी कर लिया गया है।

ग्रांम प्रधान दीपक उपाध्याय ने बताया की हमारे ग्रांम सभा के लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना जरूरी था। क्यो की जितने घरो में हैंडपंप है। किसी के हैंडपंप से भी शुद्ध पेयजल नहीं निकलता।वहीं गौरतियरा ग्रांम सभा के लोगों ने बताया की हमारे प्रधान दीपक उपाध्याय द्वारा अभी जीतने भी कार्य किये गये है।वो काबिलेतारीफ है। लोगों ने बताया की प्रधान द्वारा ग्रांम सभा बहुत सारे काम किये जा रहे है।ग्रामीणों ने कहा की ऐसे ही प्रधान हर एक गांव हो तो गांवों का विकास शहरों से कम नहीं होगा।लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है।दो चार प्रधानों के अच्छे होने से कुछ नहीं होगा। जब तक की सभी प्रधान अपने ग्रांम सभा के लिए ना सोंचे।







Read Previous

Hair Fall Solution : क्या आप झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, बाल होंगे काले घने और मजबूत

Read Next

ghazipur : नशे में धुत रहता है कासिमाबाद तहसील में तैनात लेखपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *