रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। रविवार की शाम को बाराचवर, अलावलपुर,सिऊरीअमहट समेत पुरे थाने क्षेत्र में पुलिस की बुटो से टक टक की आवाज आने से पुरा बरेसर थाना क्षेत्र में अपराधियों के डर का माहौल बना तो वहीं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की । बता दें की बरेसर के सख्त थाना प्रभारी धिरेन्द्र कुमार ने अपने पुलिस -बल के साथ आगामी त्योहारों होली, होलीकादहन व रमजान को लेकर पुरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने हेतु रुटमार्च निकाला । ताकि लोग होली व रमजान शांति पुर्व तरिके से मना सकें बरेसर थाना प्रभारी धिरेन्द्र कुमार जो की एक सख्त थाना प्रभारी है । उन्होंने बताया की ये रुटमार्च आगामी त्योहारों को देखते हुए निकाला गया है जो अलावलपुर, सिऊरीअमहट बाराचवर,मांटा बजार होते हुए थाने तक गया है । इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहां की आप लोग शांति पुर्व तरिके से त्योहारों को मनाते हुए पुलिस का सहयोग करें । अगर त्योहार के समय कोई भी परेशानी हो तो आप लोग पुलिस को तुरंत सूचित करें पुलिस आप लोगों की सुरक्षा हेतु तुरंत मौके पर पहुंचगी। वहीं उपद्रवियों व अपराधियों को खड़ा संदेश देते हुए कहां की अगर होली व रमजान में कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी पावरफुल क्यों ना हो अगर उपद्रव मचाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दोरान बाराचवर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव थाना प्रभारी धिरेन्द्र कुमार, समेत तमाम कांस्टेबल व उपनिरीक्षक रुट मार्च में शामिल रहे ।
आगामी त्योहारों को देखते हुए बरेसर पुलिस ने निकाला रुटमार्च, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी
111