Home उत्तर प्रदेश मस्जिद में रह रहे बिहार के मौलाना की मौत

मस्जिद में रह रहे बिहार के मौलाना की मौत

by Jharokha
0 comment

अब्दुल जब्बार अब्दुल जब्बार,भेलसर(अयोध्या) : मवई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरास पुरवा मजरे पारा पहाड़पुर गांव में मस्जिद में रह रहे मौलाना की रविवार की शाम को मौत हो गई।वह कई दिनों से बुखार खांसी की बीमारी से पीड़ित थे।

गांव निवासी सुशील शर्मा व पूर्व प्रधान सज्जू खां ने बताया कि बिहार प्रांत के निवासी अब्दुल समद(44)लोहरास पुरवा गांव में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मस्जिद में नमाज पढ़ाते थे।लगभग तीन चार दिन से वह बुखार व खांसी की बीमारी से पीड़ित थे।स्थानीय चिकित्सक से उपचार करा रहे थे।रविवार को उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने वाहन की व्यवस्था कर शव उनके पैतृक घर भेजवा दिया है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment