Home उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव से पहले BSP को झटका, गुड्डू जमाली हो सकते हैं सपा में सामिल

लोकसभा चुनाव से पहले BSP को झटका, गुड्डू जमाली हो सकते हैं सपा में सामिल

by Jharokha
0 comments
Shock to BSP before Lok Sabha elections, Guddu Jamali may join SP

Lok Sabha Election 2024: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वेसे-वैसे नेताओं का दलबदल का क्रम तेज हो गया है। अभी पिछले सप्ताह सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा छोड़ नई पार्टी के गठने का ऐलान कर दिया था। वहीं अब BSP (बहुजन समाज पार्टी) को तगड़ा झटका लगने वाला है। चर्चा है कि आजमगढ़ से कई बार के विधायक रहे गुड्डू जमाली BSP छोड़ सपा में शामिल हो सकते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो समाजवादी पार्टी जमाली को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है। बताया जा रहा है जमाली के सपा की सदस्यता लेने की बातचीत करीब करीब फाइनल हो चुकी है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव में बसपा ने गुड्डू जमाली को आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव के खिलाफ चुनाव में उतारा था। जबिक बीजेपी ने दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में भाजपा के निरहुआ को 3,12,768 वोट मिले और वह सांसद चुनो गए, जबकि सपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे, वहीं बसापा के गुड्डू जमाली को 2,66,210 मिले थे। अगर सपा ने जमाली को जामगढ़ से उम्मीदवार बनाया तो भाजपा और समपा का मुकाबला कड़ा हो सकता है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles