Udhas Death: प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (Punkaj Udhas ) का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (Punkaj Udhas ) लंबे समय से बीमार थे और उनका उपचार चल रहा है।
प्रसिद्ध पार्श्व गायक गायक पंकज उधास के पारिवारिक सदस्यों ने एक विज्ञप्ति जारी कर उधास के निधन का दुखद समाचार सांझा किया। पंकज उधास के निधन से बालीवुड से सहित उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पद्यश्री से सम्मानित पंकज उधास के परिजनों ने विज्ञप्ति जारी कर लिखा- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।’ पंकज उधास किस बीमारी से ग्रसित थे यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि पंकज उधास गजल गायकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। उन्हें 1986 में आई नाम फिल्म में गाए गजल ‘चिट्ठी आई है, चिट्ठी आई है…’ से काफी शोहरत मिली। इसके अलावा उनकी गाई गजली ‘नाची ऐसी आज की घुंघरू टूट गए… भी काफी लोकप्रिय हुई। इसके अलवा पंकज ने कई गजलों को अपनी मखमली आवाज दी जिनमें ये दिल्लगी, फिर तेरी कहानी याद आई, चले तो कट ही जाएगा और तेरे बिन शामिल आदी शामिल है।