Home खबर जरा हटके ujjain Crime News: नए साल के पहले दिन हिली उज्जैन, पहले जेठ को फिर पति को मारी गोली, पिस्टल लहराते पहुंची थाने

ujjain Crime News: नए साल के पहले दिन हिली उज्जैन, पहले जेठ को फिर पति को मारी गोली, पिस्टल लहराते पहुंची थाने

by Jharokha
0 comment
ujjain Crime News: नए साल के पहले दिन हिली उज्जैन, पहले जेठ को फिर पति को मारी गोली, पिस्टल लहराते पहुंची थाने

उज्जैन (ujjain): साल के पहले ही दिन रोहरे हत्या कांड से धर्म नगरी उज्जैन हिली उठा। यहां एक महिला ने नए साल के पहले दिन पूजा कर रहे जेठ और बेड पर से रहे पति की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद पिस्टल लहराती हुई खुद थाने पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनमा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उज्जैन के थाना हिंगोरया क्षेत्र की बताई जा रही है। जेठ और पति को गोली मारने वाली महिला की पहचान सविता के रूप में बताई जा रही है।

इस संबंध में हिंगोरिया थाना के इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में नागोलाल जो मृतकों के पिता हैं ने बताया कि उनकी बहु ने सोमवार को सुबह करीब दस बजे पूजा रहे जेठ के सिर में पीछे से दो गोलियां मारी। इसके बाद बेड पर सो रहे पति की भी गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह पिस्टल लहराती हुई खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like