Home उत्तर प्रदेश UP News: बसपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर

UP News: बसपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर

by Jharokha
0 comment
UP News: बसपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर

एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले से आ रही है। यहां यूपी सरकार का बुलडोजर एकबार फिर चल पड़ा है। बुलडोजर की यह कार्रवाई बसपा के कद्दावर नेता अनुपम दुबे पर हुई है। यहां कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सोमवार को बसपा नेता अनुपमन दुबे आलीशान होटल को देखते ही देखते मलबे में बदल दिया। इस होटल की किमत चार करोड़ 30 लाख बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बसपा नेता अनुपम दुबे दबंग किस्म के नेता हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह होटल सरकारी जमीन और तालाब को कब्जा करे बनाया गया था। इस समय गैंगस्टर और बसपा नेता अनुपम दुबे आगरा जेल में बंद है। अनुपम का नाम राज्य सरकार की माफियाओं की सूची में शामिल है और उसपर 62 मुकदमे दर्ज हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like