Home उत्तर प्रदेश बाराचवर ब्लाक परिसर में वीरेंद्र सिंह मस्त ने अविनाश सिंह ब्लांक सभागार का किया उद्घाटन

बाराचवर ब्लाक परिसर में वीरेंद्र सिंह मस्त ने अविनाश सिंह ब्लांक सभागार का किया उद्घाटन

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। शनिवार को बलिया लोकसभा के पुर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बाराचवर ब्लाक परिसर में नवनिर्मित स्व अविनाश सिंह ब्लाक सभागार का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धघाटन किया । इस मौके पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे । जिन्हें संबोधित करते हुए कार्यक्रम में आये वक्ताओं ने कहां की वीरेंद्र सिंह मस्त ने कार्यकाल के दौरान दिखा दिया की राजनीति कैसे की जाती है ।

इनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प हो गया । सरकार द्वारा जनता हित में जारी सभी योजनाओं को अपने लोकसभा में लागू करा कर गरीब जनता को सहारा दिया । वहीं वक्ताओं ने स्व अविनाश सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए कहां की अविनाश सिंह ऐसे व्यक्ति थे जो लोगों के तकलीफों में हमेशा साथ खड़ा रहते थे । उनके पास जो भी आता था वो खाली हाथ कभी भी वापस नहीं जाता।

वहीं जनता को संबोधित करते हुए मस्त ने कहां की सरकार द्वारा योजनाओं को मैं अपने लोकसभा में धरातल पर उतारा हर उन लोगों को लाभ का कार्य किया जो इसके हकदार थे । इस मौके देवेन्द्र सिंह, शिवजी सिंह, दीपक उपाध्याय, मुन्ना राजभर , दीपक सिंह, फैयाज अंसारी, पुर्व प्रधान मिंटू सिंह , पुर्व प्रधान अजय सिंह सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like