Home पंजाब फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से सामुहिक दुष्कर्म, बच्चे से किया कुकर्म

फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से सामुहिक दुष्कर्म, बच्चे से किया कुकर्म

by Jharokha
0 comments
Woman gang-raped after friendship on Facebook, child molested

चंडीगढ़ : पंजाब में एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म और बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह दोनों वारदात प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों लुधियाना और पटियाला में हुई हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनो ही मामलों में अलग-अलग केस दर्ज आरोपियों के धर-पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले के अनुसार बताया जा रहा है लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र में एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती के बाद साथियों के साथ मिलकर एक युवक ने महिला से सामुहिक दुष्कर्म की घटना को जाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान मुस्तकिम, गग्गू और शरीफ के रूप में हुई है।
इस संबंध में जमालपुर थाने की पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी फेसबुक पर मुस्तकिम के साथ दोस्ती हुई। करीब चार माह बाद इसी साल 29 जनवरी और 13 फरवरी को रात करीब 11:30 बजे आरोपी मुस्तकीम अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर पर आया और उसे अगवा कर पठानकोट ले गया। पीड़िता ने बताया कि यहां पर आरोपितों ने एक होटल में लेकर कर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी 13 फरवरी को फिर से उसे पठानकोट ले गया। उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना जमलापुर की पुलिस ने केस दर्ज ममाले की जांच शुरू कर दी है।

पटियाला में 11 साल के बच्चे से किया कुकर्म

जिले के गांव में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना बख्शीवाला पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की ताफतीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चे को खेलने के बहाने अपने साथ ले गए थे। यही नहीं बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय बच्चों ने इसकी वीडियो भी बनाई और उसे वायरल कर दिया। यह मामला 11 फरवरी का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles