the jharokha news

सौतेली मां ने आठ साल की बच्‍ची को दिया जहर, नौ दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

भरतपुर(राजस्‍थान) : निर्दयता की पराकाष्‍ठा को लांघते हुए एक सौतेली मां ने अपनी आठ साल की बच्‍ची को जहर दे कर मार दिया। यह घटना जिले के जुरहरा के सहसन की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मां ने नौ दिन पहले बेटी की हत्‍या कर शव को चुपचाप दफना दिया था। हलांकि अब पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर उसका पोस्‍टमार्टम करवाया है। आरोपी की पहचान रोसिना मेव के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

मामले की जांच कर रहे डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि जुरहरा के सहसन की रहने वाले हबीब ने दो साल पहले अपनी पहली पत्‍नी को तलाक दे कर रोसीना से शादी की थी। हबीब की पहली पत्‍नी से एक आठ साल की बेटी मंतशा थी। उन्‍होंने बताया कि हबीब मेव जेसीबी चलता है। पिछले दिनों वह जेसीबी लेकर गुजरात गया हुआ था। इस दौरान उसकी दूसरी बीवी ने अपनी सौतेली बेटी मंतशा को जहर देकर मार दिया और गांव वालों को साथ लेकर शव को भी दफना दिया था। मंतशा की हत्‍या की आशंका जताए जाने पर उसके शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्‍टमार्टम करवाया गया है।







Read Previous

सूदखोरों से परेशान युवक ने दी जान, 31 लाख कर्ज के बदले दे चुका था 62 लाख

Read Next

घूसखोर दरोगा विजय प्रताप यादव गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *