Home उत्तर प्रदेश शर्मसार हुई अयोध्या; बच्ची के साथ दुष्कर्म

शर्मसार हुई अयोध्या; बच्ची के साथ दुष्कर्म

by Jharokha
0 comments

अयोध्या : यहां नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। हालांकि संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था।

यह है मामला

जिले के थाना खंडासा पुलिस को दी शिकायत में गांव कंधई काला मजारे मनबोध निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव में थाना इनायतनगर क्षेत्र रहने वाला एक युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक ने नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। संबंधित थाने की पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles