Home उत्तर प्रदेश UP News: मेरठ में धमाका, चार लोगों की मौत

UP News: मेरठ में धमाका, चार लोगों की मौत

by Jharokha
0 comment
UP News: Explosion in Meerut, four people died

मेरठ Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जोरदार धमाके से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलकों चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है। यह धमाका थाना लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह साबुन की एक फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा है कि जबरदस्त धमाके के बाद साबुन फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग जमीदोज हो गई। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्‍य घायल हैं।

बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्‍ट्री की छत और दीवारें उड़ गई। धमाके की जनकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था की आसपास के घर भी क्षतिग्रतस हो गए। फैक्ट्री का मलबा दूर तक फैल गया। बताया जारहा है कि घायल मजूदर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि साबुन फैक्ट्री की आड़ में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। साबुन की यह फैक्ट्री रिहाईशी एरिया में चल रही है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like