Home उत्तर प्रदेश आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर मिली दोनों की लाश

आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर मिली दोनों की लाश

by Jharokha
0 comment
The lover reached to meet his girlfriend at midnight, then both of their bodies were found.

मेरठ। घर के किचन में प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसन फैल गई है। बताया जा रहा है कि आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार कर आत्मक हत्या कर ली। जबकि लड़के के घरवालों ने लड़की के परिजनों पर ऑनर कीलिंग का आरोप लगाया है। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने अब दोनों एंगल पर मांमले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मनीष और विधि के रूप में हुई है। आत्मक हत्या की यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना क्षेत्र भावनपुर के गांव अमरपुर का बताया जा रहा है।

मामले के अनुसार थाना भावनपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी मनीष और विधि दोनों पड़ोसी है। इन दोनों के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध में। बताया जा रहा है कि मनीष के घरवालों ने उसकी शादी तय कर थी। इस बीच मनीष विधि को साथ लेकर भागना चाह रहा था, लेकिन विधि इसके लिए तैयार नहीं थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात मनीष विधि से मिलने उसे घर पहुंचा। यहां दोनों को किचन में बात करते हुए देखा गया। इस बीच मनीष ने विधि की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद उसी तमंचे से मनीष ने खुद को भी गोली मारली।

इधर, मनीष के परिजनों विधि के परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष को फोन करके बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like