Home उत्तर प्रदेश प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी, पिता ने गला घोंट कर दी हत्या

प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी, पिता ने गला घोंट कर दी हत्या

by Jharokha
0 comments
Daughter was adamant on going with her lover, father strangled her to death

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज एक पिता ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के गांव भगतापुर का बताया जा रहा है। आरोपी पिता का नाम हरदेव प्रसाद बताया जा रहा है, जबकि मृतका की पहचान 17 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिररफ्तार कर लिया है।

मामले के अनुसार हरदेव प्रसाद की बेटी संगीता का प्रेम प्रसंग अपने ही गांव के आजाद खां से चल रहा था। बताया जा रहा है कि संगीता करीब दो माह पहले आजाद के साथ फरार हो गई थी। जिसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने काफी खोजबीन कर संगीता और आजाद को बरामद किया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी आजाद को जेल भेज दिया गया, जबकि संगीता को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

लोगों का कहना है कि हालही में युवक जेल छूट कर गांव लौटा। सबताया जा रहा है कि संगीता दोबारा आजाद के संपर्क में आई और उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इससे नाराज हो कर हरदेव प्रसाद ने रात को सोते समय संगीता का गला घोंट कर हत्या कर दी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles