Home उत्तर प्रदेश खड़ेसरी महाराज के मठ पर नौ दिवसीय श्री बिष्णु महायज्ञ प्रारंभ

खड़ेसरी महाराज के मठ पर नौ दिवसीय श्री बिष्णु महायज्ञ प्रारंभ

by Jharokha
0 comments

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत स्थानीय गांव बाराचवर स्थिति खंडेसरी महाराज के मठ पर श्री बिष्णु महायज्ञ का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया है । मठ के पुजारी श्री विजय दास ने बताया की बाराचवर,गंधपा व विशुनपुरा समेत क्षेत्र के लोगों के सहयोग से श्री बिष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया की श्री बिष्णु महायज्ञ आठ दिनों तक चलेगा । उसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं यज्ञ व रासलीला का शुभारंभ बाराचवर के ब्लाक प्रमुख श्री ब्रजेंद्र सिंह ने भगवान का आरती कर के किया इस दौरान गंधपा विशुनपुरा व बाराचवर के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे ।

मठ के पुजारी विजय दास ने बताया की हर दिन सुबह मंत्रोच्चार के साथ हवन उसके उपरांत रासलीला का आयोजन किया जायेगा। क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा की मैं सभी भक्तोंजनो व श्रद्धालुओं से अपील करता हूं की नौ दिवसीय श्री बिष्णु महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने व अपने साथ और भक्तों को लेकर यज्ञ में शामिल हो । मठ के पुजारी ने कहा मैं उन युवाओं का जैसे दारा व गंधपा सहजा के युवाओं की भी आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने इस यज्ञ को सफल बनाने में साधु-संतों का साथ दे रहे हैं ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles