20
Table of Contents
सहारनपुर: 1.25 लाख रुपये के इनामिया गैंगस्टर लल्लन सिंह को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। लल्लन सिंह बिहार का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर था। पुलिस की यह मुठभेड़ रविवार 21 जून की देर सहारनपुर के सरसावा-नकुर रोड पर हुई।
वाराणसी और चंदौली पुलिस ने रखे थे इनाम
इस संबंध में एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि ललन सिंह लंबे समय से कई गंभीर मामलों में पुलिस को वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था।
एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि 21 जून की रात एसटीएफ एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसका एक साथी मौके से भाग निकला।
उपचार के दौरान लल्लन ने तोड़ा दम
घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
लल्लन सिंह की आपराधिक कुंडली
पुलिस के मुताबिक लल्न सिंह पर सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश-वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप थे। मृतकों में दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे।