पिछले दिनों बिहार में बंद के दौरान हुए बवाल के मामले में बेउर जेल में बंद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जेल के मेडिकल आब्जर्वेशन में रखा गया है। इधर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वक्त सबका हिसाब बराबर करता है। तेज प्रताप यादव ने जेल का खाना खाने से मना कर दिया। तेज प्रताप की जमानत के याचिका दाखिल की गई है।
बता दें कि पिछले महीने 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान हुए बवाल के मामले में तेज प्रताप को एक अगस्त शनिवार को देर रात मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरात में जेल भेज दिया गया। उनपर 12 से अधिक धाराएं लगाई हैं। जबकि तेज प्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि उनके मुअक्किल को गलत ढंग से गिरफ्तार किया गया है।