Home उत्तर प्रदेश हमेशा की तरह एक परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बने (इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह)

हमेशा की तरह एक परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बने (इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह)

by Jharokha
0 comment

खबर परवेज़ अख्तर की कलम से आज समाज में जो माहौल बना हुआ है| ज़रा ज़रा सी बात पर लोगों का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि एक दूसरे की जान लेने में भी लोग गुरेज़ नहीं करते हैं दुश्मनी में किडनैपिंग और हत्या अब आम हो चुकी है रोज़ खबरों में पता लगता है कि फ़लाँ जगह लाश मिली फ़लाँ जगह पेड़ पर लटकी लाश मिली।

ऐसी खबरों के बीच अगर किसी का नवजवान लड़का गायब हो जाये तो उसके घर वालों पर क्या बीत रही होगी ये बात अच्छे से समझी जा सकती है! ऐसा एक मामला बब्लू पुत्र मुन्ना लाल निवासी मंगल खेड़ा मानक नगर के साथ हुआ ! इनका नीशू वर्मा नामक 23 वर्षीय पुत्र 21 जुलाई 2021 से कहीं चला गया काफी तलाशने के बाद घर वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज़ कराई।

घर वालों के साथ साथ थाना प्रभारी मानक नगर अजय कुमार सिंह ने टीम के माध्यम से उसकी तलाश शुरू की।उसके नम्बर को सर्विलांस पर लगा कर ट्रेज़ करते रहे ।काफ़ी मशक्कत के बाद उसको उन्नाव जिले से सकुशल ढूंढ निकाला। अपने नवजवान बेटे नीशू वर्मा को सकुशल पा कर घर वालों ने चैन की सांस ली घर वालों ने व मोहल्ले वालों ने इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह व कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े : श्मशान में क्यों रहते हैं शिव, शवों से शिव का क्या है नाता

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment