Home उत्तर प्रदेश Ayodhya News: रामलला के दर्शन का समय बदला, मुख्यमंत्री ने जारी की नई गाइड लाइन

Ayodhya News: रामलला के दर्शन का समय बदला, मुख्यमंत्री ने जारी की नई गाइड लाइन

by Jharokha
0 comments
Ayodhya News: Time for darshan of Ramlala changed, Chief Minister issued new guide line

अयोध्या Ayodhya: अयोध्या Ayodhya में दिव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शनों का समय अब बदल गया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की बढ़ी भारी भीड़ के वजह से लिया गया है। बातादें कि रोज बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या लगातार शासन और प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को भक्तों की सुविधा के लिए श्रीराम जी दर्शन के नियमों में समय में बदलवा करना पड़ा है।

ट्रस्ट की तरफ से जारी नए नियों के अनुसार अब भक्त सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। बतादें कि इससे पहले भक्त सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और फिर बाद दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक ही रामलला के दर्शन कर पा रहे थे। लेकिन अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक कर परिवहन विभाग, नगर विकास और पुलिस विभाग के साथ तालमेल बनाये रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रशासन की ओर से भक्तों से अपील की जा रही है कि वह थोड़ा धीरज रखें और अपने अयोध्या Ayodhya आगमन का समय दो-तीन माह बाद का रखें। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles