Home पंजाब पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा, कैंटर व पिकअप की टक्कर में 8 से अधिक लोगों की मौत

पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा, कैंटर व पिकअप की टक्कर में 8 से अधिक लोगों की मौत

फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास हुआ हादसा, 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी, शुक्रवार को सुबह करीब 7:45 बजे हुई घटना

by Jharokha
0 comments
Major accident in Firozpur, Punjab, more than 8 people died in the collision between canter and pickup.

फिरोजपुर । शुक्रवार को सुबह पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है यह हादसा शुक्रवार को सुबह करीब 7:45 बजे फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच हुई सीधी टक्कर के कारण हुआ। हादसे के बाद लोगों के शव जहांतहां बिखरे हुए थे। मंजर इतना भयावह था कि उसका उल्लेख नहीं किया जा सकता।

बताया जा रहा है कि करीब 15 वेटर फिरोजपुर से पिकअप में सवार होकर जलालाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तो सडक़ किनारे खड़े खराब कैंटर से पिकअप की टक्कर हो गई। इससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल मे दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना का पता चलते ही सडक़ सुरक्षा फोर्स के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को आसपास के अस्पतालो में भर्ती करवाया गया। वाहनो की टक्कर में आवाज इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगा अपने घरो से बाहर आ गए।

डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि अभी तक मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरूहरसहाय के अस्तालों मे दाखिल करवाया गया है। हादसा धुंध की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पता लगाया जा रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles