Home सिनेमा  डिस्को डांसर के नाम से मसहूर मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड

 डिस्को डांसर के नाम से मसहूर मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवार्ड

by Jharokha
0 comment
Mithun Chakraborty, famous as disco dancer, will receive Dadasaheb Phalke Award.

सन् 1982 के सुपर स्टार रहे ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मसहूर बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड उन्हें अगले महीन 8 अक्टूबर को दिया जाएगा।  दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए दिया जाता है।

बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की जानकारी खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”मिथुन दा की उल्लेखनीय फिल्मी जर्नी कई जनरेशन को इंस्पायर करती है!”

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव लिखा, “यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादासाहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कृत करने का फैसला किया है। यह अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।”

उल्लेखनी है मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी सफर में हिंदी, तमिल और बंगाली मिलाकर 370 से अधिक फिल्मों में काम किया है।  उन्होंने  अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की। 1982 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘डिस्को डांसर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। उस समय उनके डांस को हर कोई दिवाना हो गया। मिथुन दा की यह पहली फिल्म है, जिसने उस जमाने में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। डिस्को डासं फिल्म की सफलता में मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के बुलंदियों तक पहुंचा दिया था और वह सुपरस्टार बन गए थे।

 

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like