Home उत्तर प्रदेश अब तीन तलाक और हलाला का डर नहीं, फरहाना ने पल्लवी बन मंदिर में लिए सात फेरे

अब तीन तलाक और हलाला का डर नहीं, फरहाना ने पल्लवी बन मंदिर में लिए सात फेरे

by Jharokha
0 comments
अब तीन तलाक और हलाला का डर नहीं, फरहाना ने पल्लवी बन मंदिर में लिए सात फेरे

झरोखा न्यूज नेटवर्क, बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली से फरहाना के पल्लवी बन कर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लेने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामपुर की रहने वाली फरहाना अपने प्रेमी धर्मवीर के प्रेम के खातिर इस्लाम छोड़ कर सनातन धर्म अपना लिया है। अब उसका नाम फरहाना से पल्लवी हो गया है। फरहाना प्रेमी धर्मवीर बरेली के थाना शाही क्षेत्र विक्रमपुर कुल्छा का रहने वाला है।

खबर है कि धर्म परिवर्तन के बाद पल्लवी बनी फरहाना ने धर्मवीर के साथ बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में मंगलवार को सात फेरे ले लिए। फरहाना का कहा है कि उसे सनातन धर्म में पूरी आस्था है। अब उसे न तो तीन तलाक का डर है और ना ही हलाला का। वह हिंदू अपना कर काफी खुश है। फरहाना ने बताया कि उसके और धर्मवीर के बीच करती पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे अब नया आयाम मिल गया है।

ऐसे प्रेम चढ़ा परवान

उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह रामपुर के मिलक थाने के गांव करपिया की रहने वाली है। वह अपने वालिद और अम्मी के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करती थी। साथ बरेली के विक्रमपुर कुल्छा निवासी धर्मवीर भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। इसी दौरान धर्मवीर से मुलाकात हुई। और धीरे-धीरे उसका प्रेम परवान चढ़ गया जो अब शादी में बदल गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles