
भेलसर(अयोध्या) : रुदौली ब्लॉक के शिव शंकर सिंह महाविद्यालय गोड़खरा करीम पुर में रविवार से चल रही मतगणना में सोमवार की शाम 6 बजे तक 34 घण्टे तक चली मतगणना में लगभग 55 प्रधानों के रिजल्ट ही घोषित हुए हैं जिसमें ग्राम पंचायत न्योति से विनय सिंह,ग्राम फिरोजपुर पवारान से गुड़िया सिंह,ग्राम इचौलिया से जंग बहादुर,ग्राम नरौली बजरंगी यादव,ग्राम जुनेदपुए से राज करन,ग्राम शहबाज पुर से रामजी शर्मा,ग्राम टीकर से अमर सिंह यादव सहित मात्र 6 प्रधान प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा रविवार की शाम तक हो पाई थी।
उसके बाद पूरी रात व सोमवार को शाम तक हुई मतगणना में ग्राम सरैठा से अमरेश उर्फ पप्पू यादव,ग्राम गौहन्ना से अर्चना,ग्राम मुजफ्फरपुर से रामवती,ग्राम हयात नगर से राम जानकी,ग्राम ऐथर से मुकेश कुमार,ग्राम कैथी से राम सदल,खेदीपुर से सुशील कुमार,ग्राम अख्तियारपुर से राम कुमार,ग्राम मटौली से लल्ला,ग्राम बनगांवा से रामकरन,ग्राम मुहामिदपुर से श्री कृष्ण,हलीम नगर से रुकैया,ग्राम संडरी से कमला,ग्राम बरांवा से देवेंद्र कुमार,
ग्राम खैरनपुर से भोला देवी,ग्राम सराय अहमद से राजकमल,ग्राम फ़िरोज़ पुर मख्दूमी से शिव कुमारी,ग्राम पंचायत टीकर से अमर सिंह,ग्राम पंचायत ऐहार से शांति देवी,ग्राम बारी से कृष्णावती,ग्राम सराय मुगल से अशोक कुमारी,ग्राम बेतौली से पूनम,ग्राम पंचायत बहरास से राधेश्याम,ग्राम बेतौली से पूनम सिंह,ग्राम सरायपीर से रामकुमार,ग्राम पंचायत अमराईगांव से पुत्ती लाल,ग्राम ललुवापुर से राजपति,
ग्राम पंचायत पकड़िया गांव से अर्जुन सिंह यादव,ग्राम अल्हवाना से फूलझारा,ग्राम टांडा सूफी से से रमेश,ग्राम भौली से नरेंद्र कुमार,ग्राम गेरौंडा से दिनेश कुमार,ग्राम सिठौली से शिवशरन,ग्राम बड़ेला से अफसाना,ग्राम मीनापुर फगौली से संजू,ग्राम राम सरन दास पुर से संजय कुमार यादव,ग्राम मीसा से विजय कुमार,ग्राम पंचायत लोहटी सरैया से देवीदीन विजयी घोषित किए गए हैं।ग्राम रहीमगंज से सावित्री,ग्राम विकावल से तरन्नुम,ग्राम गनौली से बलभद्दर,ग्राम पंचायत गौरियामऊ से पूर्णमासी,ग्राम पुराय से सरफराज अहमद,ग्राम परसऊ से मंजू,ग्राम जमुनियामऊ से महीदुल,ग्राम ममरेज नगर से सतगुर यादव,ग्राम रसूलपुर नेवादा से गायत्री देवी,ग्राम अमहटा से सुभाषिनी सिंह,ग्राम कोपेपुर से शमीम अहमद,ग्राम वाजिद पुर से मो उस्मान प्रधान पद पर विजयी घोषित किये गए है